शराब दुकानों की बंदोबस्ती आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नगर भवन में जिले के शराब दुकानों की बंदोबस्ती होगी. 74 सुबह में 207 शराब दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से निकाली जायेगी. उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक चंद्रमोहन शाही ने दिया. श्री शाही ने बताया कि जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह स्वयं लाटरी की […]
विज्ञापन
मधुबनी : कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नगर भवन में जिले के शराब दुकानों की बंदोबस्ती होगी. 74 सुबह में 207 शराब दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से निकाली जायेगी. उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक चंद्रमोहन शाही ने दिया. श्री शाही ने बताया कि जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह स्वयं लाटरी की प्रक्रिया में भाग लेंगे. एवं निष्पक्षता के साथ शराब दुकान की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा.
74 समूहों में 207 दुकानों की होगी बंदोबस्ती
नगर भवन में आयोजित होने वाली शराब दुकान की बंदोबस्ती में जिले 74 समूह में देशी, मिश्रित एवं अंगरेजी शराब की 207 दुकानों की बंदोबस्ती होगी. इसके लिए 6599 आवेदन प्राप्त हुआ हैं. शराब दुकान की बंदोबस्ती के लिए इन दिनों उत्पाद कार्यालय में काफी गहमा गहमी देखी जा रही है. हालांकि शराब के दुकान के लिए आवेदन देने की अंतिम 13 मार्च को ही समाप्त हो चुकी है.
सुरक्षा व्यवस्था संभालने को लगाये गये सैप जवान
शराब दुकान बंदोबस्ती के दौरान विजेता दुकानदारों से एक महीने की अग्रिम राशि तत्काल जमा करा लिया जाता है. इस कारण शराब बंदोबस्ती के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी एवं अव्यवस्था स्थिति पैदा न हो जाय इसलिए भारी सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी. सैप के जवान एवं नगर थाना के जवानों को सुरक्षा में लगाये जायेंगे.
स्टेट बैंक की टीम रहेगी नगर भवन में
शराब दुकान के बंदोबस्ती से प्राप्त होने वाले एकम को रखने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विशेष टीम नगर भवन में रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










