जनता दरबार में कर्मी की पिटाई!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झंझारपुर : पेंशन योजना की राशि के भुगतान के नाम पर रुपये लेने की शिकायत पर एसडीओ ने पिटाई कर दी. बाद में अन्य कर्मचारियों की पहल पर कर्मी को बचाया जा सका. अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में एक महिला ने अस्थायी कर्मी पर राशि लेने की शिकायत की […]
विज्ञापन
झंझारपुर : पेंशन योजना की राशि के भुगतान के नाम पर रुपये लेने की शिकायत पर एसडीओ ने पिटाई कर दी. बाद में अन्य कर्मचारियों की पहल पर कर्मी को बचाया जा सका. अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में एक महिला ने अस्थायी कर्मी पर राशि लेने की शिकायत की थी.
इस पर गुस्साये एसडीओ ने कर्मी की अपने कक्ष में बुलाया. इसके बाद उसकी पिटायी की. बताया जाता है कि उक्त कर्मी एसडीओ कार्यालय में प्रतिदिन भुगतान के आधार पर काम करता है.
जानकारी के अनुसार, एसडीओ के कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस दौरान नगर पंचायत की कौशल्या देवी ने एसडीओ से शिकायत की कि पेंशन योजना के भुगतान के नाम पर अस्थायी कर्मचारी कामेश्वर दास ने उससे राशि ली है. शिकायत मिलते ही एसडीओ ने उक्त कर्मी को अपने कक्ष में बुलाया. कर्मी के आते ही एसडीओ ने उससे शिकायत के संबंध में पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसडीओ रविश किशोर ने उसकी पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










