स्कूलों में हैंड वाशिंग कार्यक्रम इसी माह में

मधुबनी : जिले के स्कूलों में लाइफबॉय स्कूल हैंडवाशिंग कार्यक्रम इसी माह आयोजित की जायेगी. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने सभी बीइओ को इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश भी जारी कर दिया है. कम करेगा निमोनिया का प्रभाव इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में डायरिया एवं निमोनिया का प्रभाव कम […]
मधुबनी : जिले के स्कूलों में लाइफबॉय स्कूल हैंडवाशिंग कार्यक्रम इसी माह आयोजित की जायेगी. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने सभी बीइओ को इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश भी जारी कर दिया है.
कम करेगा निमोनिया का प्रभाव
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में डायरिया एवं निमोनिया का प्रभाव कम करना है. इसके लिए स्कूलों में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय शिक्षा समिति लाइफबॉय टीम के साथ बैठक आयोजित करेगी. ग्राम पंचायतों के सदस्यों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ भी टीम वार्ता करेगी. छात्र-छात्राओं की माताओं को भी इसमें बुलाया जायेगा. स्कूल में कुल कितने छात्र-छात्र प्रतिदिन उपस्थित होते हैं, गांव में कितने बच्चे बच्चियां हैं, कितनी माता हैं आदि की संख्या ग्रामीण अधिकारियों से प्राप्त की जायेगी.
21 दिनों का होगा कार्यक्रम
लाइफबॉय स्कूल हैंडवाशिंग कार्यक्रम 21 दिनों का होगा. प्रामोटर टीम की ओर से कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जायेगा. इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों संचालित की जायेगी. गीत व नृत्य, कहानी, पजल, कॉमिक्स की मदद से छात्र-छात्राओं के व्यवहार परिवर्तन की प्रक्रिया को निर्देशित किया जायेगा. हैंडवाशिंग को मजेदार एवं रुचिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. टीम कार्यक्रम में माताओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को घर में स्कूल में बच्चों का व्यवहार परिवर्तन कैसे करें, इसके लिए प्रशिक्षण देगी.
निदेशक ने दिया निर्देश
बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य निदेशक श्रीधर सी ने डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान को कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि 90 लाख छात्र-छात्राओं को मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी सहित 13 जिलों में कार्यक्रम का लाभ मिलेगा. टीम कार्यक्रम में लाइफबॉय साबुन भी उपलब्ध करायेगी. टीम जिला और प्रखंड स्तर पर जानकारी प्रदान करेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में स्वच्छता की आदत विकसित करने की यह एक सराहनीय पहल है. इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित कराने के लिये सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम के संचालन में लापरवाही बरतने वाले बीइओ या अन्य के विरुद्ध कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि लगभग आठ लाख छात्र-छात्राओं को इससे लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










