प्राकृतिक रंग अपनायें, जीवन को सुरक्षित बनायें

Published at :05 Mar 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक रंग अपनायें, जीवन को सुरक्षित बनायें

मधुबनी/जयनगर : होली के रंगों में सराबोर होने वाले सावधान हो जायें. कहीं ऐसा न हो कि होली का रंग फीका हो जाये. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न भागों में बाजार नकली एवं केमिकल युक्त रंग एवं अबीर से पटा है. बाजार में बिकने वाले सस्ती रंग अबीरों में भारी मात्र में शरीर को मुकसान पहुंचाने […]

विज्ञापन
मधुबनी/जयनगर : होली के रंगों में सराबोर होने वाले सावधान हो जायें. कहीं ऐसा न हो कि होली का रंग फीका हो जाये. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न भागों में बाजार नकली एवं केमिकल युक्त रंग एवं अबीर से पटा है. बाजार में बिकने वाले सस्ती रंग अबीरों में भारी मात्र में शरीर को मुकसान पहुंचाने वाला केमिकल मिला हुआ है. जो आपके शरीर के बाहरी एवं भीतरी अंगों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है.
रंग गुलाल खरीदारी से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें क्योंकि होली के अवसर पर पूरा बाजार जहरीले रंग गुलाल से पटा है. ज्यादा से ज्यादा कमाई के चक्कर में विक्रेता जाने अनजाने में भारी मात्र में रंगों में अमोनिया, कॉपर सल्फेट, जिंक समेत कई प्रकार की खतरनाक केमिकल्स का मिलावट किया है.
ये केमिकल युक्त रंग, रंग नहीं, रंग के रूप में एक जहर है. जो स्थानीय रोग उत्पन्न करने के साथ साथ शरीर के भीतरी अंगों को क्षतिग्रस्त करता है. डॉ विमलेश प्रकाश व पी के मिश्र ने बताया कि केमिकल युक्त रंग जान लेवा होता है. रंग गुलाल में मिला अमोनिया, कॉपर सल्फेट, जिंक सल्फेट समेत रंगों में मिलाने वाले अन्य केमिकल शरीर के अंदर जाने पर जीआइटी को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है. फलत: किडनी, फेफड़ा, जिगर समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अंगों पर सीधा प्रभाव पड़ता है.
आंख की आइरिस प्रभावित होने से रेटिना का क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है. केमिकल युक्त रंग अंतर जाने से शरीर के अंदर डी टॉक्सी फिकेशन की क्रिया प्रभावित होती है. जिसके कारण शरीर के अंदर का अन्य अंग प्रभावित हो जाता है. त्वचा बूरी तरह से प्रभावित होता है. त्वचा काले हो जाते है और उस पर फूंसी निकल जाती है.
केमिकल युक्त रंग, गुलाल ब्रेन को भी प्रभावित करता है. डॉ श्री सिंह ने लोगों से अपील किया कि केमिकल युक्त रंग गुलाल से बचे, रंग लगाने से पहले शरीर पर एंटीसेप्टीक क्रीम लगाएं तथा पूरी शरीर ढंक कर रखे. हर संभव कोशिश करें जहरीली केमिकल युक्त रंगों से बचे. क्योंकि ये आपका जान भी ले सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन