Madhubani:20 बोरी मखाना की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 25 Aug 2025 8:53 PM
रहिका थाना क्षेत्र से लगभग 20 बोरी कच्चे मखाना की चोरी होने के मामले सामना है.
मधुबनी . रहिका थाना क्षेत्र से लगभग 20 बोरी कच्चे मखाना की चोरी होने के मामले सामना है. चोरी की घटना को लेकर रहिका थाना क्षेत्र के चंद्रमोहन सहनी रहिका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें थाने क्षेत्र के ही धनुषी निवासी योगी मुखिया और रहिका बराहटोल के महेश यादव को नामजद किया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वह कच्चा मखाना फोड़ी कर उसका व्यापार करते हैं. दोनों नामजद अभियुक्त सौराठ स्थित मखान फोड़ी स्थान पर दो बजे रात में पहुंचे थे. वहीं 20 बोरी कच्चा मखान जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये थी, चोरी कर लिया है. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर रहिका थाने की पुलिस जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










