Madhubani News : छठ घाटों की सफाई के लिए लगाया गया 140 मजदूर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : छठ घाटों की सफाई के लिए लगाया गया 140 मजदूर

लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही घाटों की सफाई का काम तेज हो गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही घाटों की सफाई का काम तेज हो गया है. नगरनिगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छठ घाटों की सफाई के लिए नगरनिगम प्रशासन स्थानीय लेबर को लगा रहा है. मेयर अरुण राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी 45 वार्डों में 81 छठ घाट बनाया गया है. सभी घाटों को निगम प्रशासन द्वारा बेहतर तरीके से सफाई के साथ ही सभी घाटों पर महिलाओं की सुविधा के लिए चेंज रूम बनाया गया है. मेयर ने कहा कि घाटों की सफाई के लिए वार्ड पार्षद को अधिकृत कर स्थानीय लेबर से सहयोग लेने को कहा गया है. घाटों की सफाई के लिए नगर निगम की तरफ से 140 लेबर लगाया गया है. वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली के कारण शहर में कई तालाब घाट पर गंदगी दिख रही है. जिसकी सफाई की जा रही है. शहर के सभी छठ घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम के साथ ही वाच टावर बनाने के लिए नगर निगम के अभियंता को निर्देश दिया गया है. 25 नवंबर तक सभी चयनित छठ घ��टों की सफाई का काम पूरा कर लेना है. मेयर अरुण राय शुक्रवार से घाटों का निरीक्षण भी करेंगे. कालीमंदिर गंगा सागर घाट की सफाई के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया गया है. घाट की सफाई के साथ ही लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन