लीग मैच में टाउन क्लब रेड ने नारायण पट्टी को हराया

Updated at : 15 Feb 2020 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
लीग मैच में टाउन क्लब रेड ने नारायण पट्टी को हराया

मधुबनी : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी एवं टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी के बीच हुआ. नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 34.1 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. योगेश 24 रन, राजकिशोर 17 […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी एवं टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी के बीच हुआ. नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 34.1 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.

योगेश 24 रन, राजकिशोर 17 और ओमप्रकाश ने 19 रन बनाया. टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष नंदा ने 22 रन देकर 4 विकेट, सोनू हिमांशु 25 रन देकर 2 विकेट और युवराज 2 रन देकर 2 विकेट लिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच 1 विकेट से जीत लिया.

टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मो फजल इमाम ने 68 रन बनाए. नारायनपट्टी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राम बालक ने 41 रन देकर 5 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच हर्ष नंदा को निर्णायक प्रकाश पांडेय के हाथों पुरस्कृत किया गया. निर्णायक रविन्द्र कुमार सिंह और अमरेंद्र पांडेय थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन