लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 1:02 AM
फुलपरास : एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने मंगलवार को फुलपरास अंचल निरीक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेख पंजी व लंबित मामले से संबंधित अभिलेखों की जांच की. उन्होंने लंबित मामले की समीक्षा करते हुये कार्यालय इंडेक्श का संधारण करने व अंतिम प्रपत्र समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. सभी थानाधयक्षों […]
फुलपरास : एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने मंगलवार को फुलपरास अंचल निरीक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेख पंजी व लंबित मामले से संबंधित अभिलेखों की जांच की. उन्होंने लंबित मामले की समीक्षा करते हुये कार्यालय इंडेक्श का संधारण करने व अंतिम प्रपत्र समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
सभी थानाधयक्षों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसंधानक को मामले का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. साथ ही नियमित वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती तेज करने, सीमावर्ती क्षेत्रों मे गश्त करने को कहा. मौके पर डीएसपी सुनीता कुमारी, पुलिस अंचल निरीक्षक ब्रह्मदेव सिंह, घोघरडीहा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, लौकही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अंधरामठ थाने के रूपक कुमार अंबुज, लौकहा थाना के धनंजय कुमार, खुटौना थाना के संतोष कुमार मंडल, ललमनिया थाने का नंदकिशोर सहनी भी उपस्तिथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










