2544 बोतल शराब जब्त, दो चार पहिये व दो बाइक बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 1:57 AM
मधुबनी : नगर थाना ने अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के जेपी कॉलोनी से 57 कार्टन में 2544 बोतल शराब जब्त किया. इस संबंध में अवर पुलिस निरीक्षक उमेश सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रेस को जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस […]
मधुबनी : नगर थाना ने अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के जेपी कॉलोनी से 57 कार्टन में 2544 बोतल शराब जब्त किया. इस संबंध में अवर पुलिस निरीक्षक उमेश सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रेस को जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि बीते मंगलवार की रात एक बजे मोबाइल पर गुप्त सूचना मिली कि जेपी कॉलोनी में शराब की बड़ी खेप उतर रही है.
वे स्वयं एवं पुलिस अवर निरीक्षक उमेश सिंह ने गश्ती दल के सिपाहियों के साथ जेपी कॉलोनी पहुंचे. वहां पुलिस की गाड़ी के पहुंचते ही कुछ लोग रात के अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरे गली होकर भाग गए. मौके पर पवन कुमार के जमीन पर कुछ शराब के कार्टन रखे गए थे एवं शेष शराब के कार्टन दो चार पहिए वाहन एवं दो- दो पहिया वाहन से बरामद किये गए.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी सूमो गाड़ी बीआर 32 सी 1521 एवं मारुति सुजुकी ए स्टार बीआर जे 2985, डिस्कवर मोटर साइकिल नंबर बीआर 32 जी 9298 एवं होंडा यूनीकार्न नंबर बीआर 06/4916 गाड़ियों से कुल 57 कार्टन रायल स्टैग की शराब को पुलिस ने जब्त किया. चारों वाहन को भी जब्त कर नगर थाना में रखा गया है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के तस्कर के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










