मारपीट करने वाले कुछ छात्रों पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

मधुबनी : नवोदय विद्यालय रांटी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. यहां के दसवीं के कुछ छात्र न सिर्फ मारपीट करते हैं. बल्कि यहां पढ़ने वाले छात्रों के साथ छेड़खानी भी करते हैं. ये बाते खुद यहां के प्राचार्य ने कही है. वे एसडीओ व डीएसपी के विद्यालय पहुंचने पर कई समस्याओं […]
मधुबनी : नवोदय विद्यालय रांटी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. यहां के दसवीं के कुछ छात्र न सिर्फ मारपीट करते हैं. बल्कि यहां पढ़ने वाले छात्रों के साथ छेड़खानी भी करते हैं. ये बाते खुद यहां के प्राचार्य ने कही है. वे एसडीओ व डीएसपी के विद्यालय पहुंचने पर कई समस्याओं से अवगत कराया.
अब एसडीओ के रिपोर्ट पर यह बातें निर्भर करती है कि एेसे छात्रों को उनके अभिभावक के पास भेज दिया जाये या फिर अन्य राज्य में या फिर अन्य दंड. दरअसल मंगलवार की शाम विद्यालय के 9 वीं, 10 वीं एवं 11वीं के बच्चों के एक गुट द्वारा मेघालय के विलियम टाउन के 5 बच्चों के साथ की गई थी. इसमें करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










