10वीं के छात्रों ने मेघालय के 9वीं के छात्रों को पीटा

नवोदय विद्यालय की घटना, पांच बच्चे चोटिल अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं मधुबनी : नवोदय विद्यालय रांटी में मंगलवार की रात में 10वीं वर्ग के लगभग एक दर्जन छात्रों ने माइग्रेशन के लिए विलियम नगर मेघालय (नार्थ ईस्ट) से आये 9वीं वर्ग के 14 बच्चों के साथ मारपीट की. 10 वीं के स्थानीय बच्चों के […]
नवोदय विद्यालय की घटना, पांच बच्चे चोटिल
अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं
मधुबनी : नवोदय विद्यालय रांटी में मंगलवार की रात में 10वीं वर्ग के लगभग एक दर्जन छात्रों ने माइग्रेशन के लिए विलियम नगर मेघालय (नार्थ ईस्ट) से आये 9वीं वर्ग के 14 बच्चों के साथ मारपीट की. 10 वीं के स्थानीय बच्चों के द्वारा 9वीं वर्ग के बच्चों को बुरी तरह पीट दिया. इसकी जानकारी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य टीपी सिंह ने मोबाइल पर दी.
प्रधानाचार्य ने बताया कि 10वीं के कुछ दबंग किस्म के बच्चे विद्यालय का माहौल खराब करने में पिछले दो तीन माह से लगे हुए हैं. उन्हीं बच्चों द्वारा नार्थ ईस्ट से आये बच्चों के साथ मारपीट की गयी, जिनमें चार बच्चों को काफी चोट लगी है. इन बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्कूल प्रबंधन द्वारा लाया गया.
प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उन बच्चों को इंटरनल चोट लगी है. घटना की जानकारी पर राजनगर थाना क्षेत्र की पुलिस देर रात नवोदय विद्यालय पहुंची. राजनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की रात व बुधवार को पुलिस घटनास्थल पर नवोदय विद्यालय गयी थी, पर अब तक प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन विद्यालय या बच्चों द्वारा नहीं दी गयी है.
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों से विचार विमर्श कर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. विद्यालय में हुई मारपीट की घटना में शामिल 10वीं के छात्रों एवं घायल 9वीं के छात्रों का नाम उन्होंने नहीं बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




