किसानों को देखने वाला कोई नहीं: धनेश्वर महतो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : योगी सरकार द्वारा किसानों पर लाठी चलाने के मामले को लेकर भारतीय मित्र पार्टी ने आपत्ति जतायी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि भाजपा की सरकार जहां कहीं भी है, तानाशाही शासन कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार ने तो देश भर में लोगों को परेशान कर […]
विज्ञापन
मधुबनी : योगी सरकार द्वारा किसानों पर लाठी चलाने के मामले को लेकर भारतीय मित्र पार्टी ने आपत्ति जतायी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि भाजपा की सरकार जहां कहीं भी है, तानाशाही शासन कर रही है.
केंद्र की मोदी सरकार ने तो देश भर में लोगों को परेशान कर रखा है तो दूसरी ओर यूपी में योगी सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है. किसानों को देखने वाला आज कोइ नहीं है. प्रेस वार्ता करते हुए धनेश्वर महतो ने कहा है कि आज देश में विकास के नाम पर पैसे नहीं खर्च होते हैं, पर मूर्ति बनाने पर हजारो खर्च होता है.
नेताओं के नाम पर एक कार्यक्रम पर हजारों लाखों खर्च होता है. पर बेरोजगारी दूर हो इस दिशा में पहल नहीं होती है. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में अगले साल विधानसभा की चुनाव है जनता जवाब देगी, मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो, अरुण भंडारी, नवीन भंडारी,मो चांद, मो. भोला, मालिक यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










