सीएम आज आयेंगे बरियरबा गांव

मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधेपुर प्रखंड के बरियरबा गांव आयेंगे. इस दौरान वह मधुबनी एवं दरभंगा जिला के अधीन पश्चिमी कोसी नगर परियोजना के तहत 7 कार्यों का शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम दिन के ग्यारह बजे प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट […]
मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधेपुर प्रखंड के बरियरबा गांव आयेंगे. इस दौरान वह मधुबनी एवं दरभंगा जिला के अधीन पश्चिमी कोसी नगर परियोजना के तहत 7 कार्यों का शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम दिन के ग्यारह बजे प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में कृषि मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय होंगे.
भेजा थाना के बरियरबा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आसपास के क्षेत्रों के सड़क मरम्मति का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बरियरबा में जयदेव सल्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय में बन रहे मंच का जायजा जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग डेढ घंटे का है. इस दौरान वे बरियरबा के जयदेव सल्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय में एक महती जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




