सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, एएसआई घायल
गश्त के दौरान राजनगर थानेके एएसआई से चली गोली मधुबनी : राजनगर थाना में पदस्थापित एएसआई भिखारी ठाकुर दिवा गश्ती के दौरान अपने ही रिवाल्वर से हुए मिस फायरिंग से बाल बाल बच गये. गोली एएासआइ के जांघ में जाकर लगी है. जिससे वे घायल हो गये. सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान एएसआई भिखारी […]
गश्त के दौरान राजनगर थानेके एएसआई से चली गोली
आपके शहर में
मधुबनी : राजनगर थाना में पदस्थापित एएसआई भिखारी ठाकुर दिवा गश्ती के दौरान अपने ही रिवाल्वर से हुए मिस फायरिंग से बाल बाल बच गये. गोली एएासआइ के जांघ में जाकर लगी है. जिससे वे घायल हो गये. सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान एएसआई भिखारी ठाकुर के सर्विस रिवाल्वर गोली चलने की घटना की बात सामने आयी है.
उनकी जांच में गोली लगने की जानकारी है. हलांकि इस संबंध में राजनगर के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है. उन्होंने घटना के संदर्भ में अनभिज्ञता प्रकट किया व किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया. जबकि पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआई रघुवीर यादव के पिस्टल से गोली चलने की घटना हुई है.
पर यह भूलवश हुआ है. हथियार रखने के दौरान रायफल कॉक हो गया. उनके जांघ में गोली लगी. उनका इलाज चल रहा है वो ठीक हैं. एसपी ने बताया कि घटना की स्टेशन डायरी में इंट्री की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए