अतिक्रमण नहीं हटा, तो सिटी मैनेजर की संविदा होगी समाप्त
Updated at : 29 May 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष आयोजित किया गया. बैठक में सड़क किनारे होटल/ढाबा एवं पार्किंग स्थल की जांच/पार्किंग स्थल के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शहर में लगने वाले जाम, गंदगी, अतिक्रमण की समस्या से डीएम ने सख्त […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष आयोजित किया गया. बैठक में सड़क किनारे होटल/ढाबा एवं पार्किंग स्थल की जांच/पार्किंग स्थल के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शहर में लगने वाले जाम, गंदगी, अतिक्रमण की समस्या से डीएम ने सख्त नाराजगी जतायी.
उन्होंने तत्काल इस पर पहल करने का निर्देश दिया. श्री अशोक ने शहर से अतिक्रमण को सात दिन में हटाने का सख्त निर्देश देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई तय मानें.
उन्होंने तत्काल कार्यपालक पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शहर में व्याप्त गंदगी की नियमित सफाई नहीं किये जाने व शहर में गंदगी के अंबार लग जाने से भी नाराजगी जतायी. इसके लिये सिटी मैनेजर को फटकार लगाया गया और कहा गया कि यदि नियमित तौर पर साफ सफाई नही किया गया तो उनकी सेवा को समाप्त कर दिया जायेगा.
अधिकारी करते हैं विरोध
जिला परिवहन पदाधिकारी, के द्वारा बताया गया कि वाहन जांच के क्रम में सरकारी विभागों/पुलिस विभाग के कर्मीगण बिना हेलमेट के यात्रा करते पाये जा रहे हैं. उनकी जांच करने पर वे उलझते हैं. जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा निदेश दिया गया कि जो भी सरकारी कर्मी/पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के पाये जाते हैं, उनका नाम और विभाग का नाम उपलब्ध कराये, उनपर कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी/यातायात के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को वाहन जांच की विडियोग्राफी कराने का भी निदेश दिया.
नो इंट्री का सख्ती से करें पालन : डीएम ने शहर में सुबह 8 बजे से सायं 08 बजे तक नो इंट्री के तहत बड़ें वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों के प्रमुख स्थानों पर नो इंट्री से संबंधित बोर्ड लगाने का निदेश दिया.
साथ ही शहर में प्रवेश करनेवाली सड़कों के मुख्य स्थानों पर गृहरक्षक जवानों को नो इंट्री का पालन कराने का निदेश दिया. उन्होंने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर 10 गृहरक्षकों की तैनाती का निदेश दिया. अतिक्रमण टीम को सहयोग करने के लिए 15 गृहरक्षकों की तैनाती करने का निदेश दिया.
ये थे मौजूद : बैठक में उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर, श्री अंशुल अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधुबनी, सुश्री कामिनीबाला, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधुबनी, श्री आशुतोष कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




