23 को झंझारपुर कोर्ट में रहेगा अवकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 1:21 AM
मधुबनी : झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के कारण झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में अवकाश रहेगा. उक्त जानकारी प्रभारी रजिस्टार शुभ नारायण झा ने दी है. कहा है कि मधुबनी व्यवहार न्यायालय, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी 23 अप्रैल को खुला रहेगा. लेकिन मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के लिये 6 मई को होने […]
मधुबनी : झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के कारण झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में अवकाश रहेगा. उक्त जानकारी प्रभारी रजिस्टार शुभ नारायण झा ने दी है.
कहा है कि मधुबनी व्यवहार न्यायालय, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी 23 अप्रैल को खुला रहेगा. लेकिन मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के लिये 6 मई को होने वाले मतदान के कारण उस दिन मधुबनी व बेनीपट्टी न्यायालय में अवकाश रहेगा. उन्होंने कहा कि यह आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश द्वितीय ने निर्गत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










