मारपीट में आधा दर्जन से अिधक लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 1:56 AM
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में डीजे बजाने और जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग सहित तीन लोग गंभीर रूप से भी जख्मी हो गये. पहला मामला थाना क्षेत्र के लदौत गांव का है. जहां होली की रात डीजे […]
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में डीजे बजाने और जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग सहित तीन लोग गंभीर रूप से भी जख्मी हो गये. पहला मामला थाना क्षेत्र के लदौत गांव का है. जहां होली की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना हो गयी.
जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. दरअसल गुरुवार की रात होली के दौरान मनपसंद गीत बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरु हो गयी, जहां कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी. दोनों पक्षों के लॊगॊं ने जमकर एक दूसरे को पीटा. जिसमें रेणु देवी, यमुनी देवी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मिणिया कुमारी, भोला राम व रामसेवक राम सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
फिलहाल अभी तक डीजे जब्त नहीं हो पायी है और दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया चल रही है. जबकि दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के अकौर गांव का है, जहां दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. अकौर गांव के सुरेश यादव और मुंसिफ यादव के बीच मारपीट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










