सार्वजनिक पुस्तकालय के नाम पर 1.25 करोड़ की गड़बड़ी!

मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के कैटोला में सार्वजनिक पुस्तकालय के नाम पर करीब 1.25 करोड़ रुपये की गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भाकपा माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, अनिल सिंह, प्रेम कुमार झा व शंकर पासवान ने लोक शिकायत निवारण विभाग में आवेदन देकर मामले की […]
मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के कैटोला में सार्वजनिक पुस्तकालय के नाम पर करीब 1.25 करोड़ रुपये की गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भाकपा माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, अनिल सिंह, प्रेम कुमार झा व शंकर पासवान ने लोक शिकायत निवारण विभाग में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की थी.
जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर गठित दो सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस जांच रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पुस्तकालय निर्माण के नाम पर गड़बड़ी बरती गयी है. हालांकि इसमें किस किस लोगों की सहभागिता है और कौन अधिकारी इसमे शामिल है यह तो खुलासा नहीं किया जा सका है पर इसमें स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यपालक अभियंता की कार्यशैली पर जरूर संदेह जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




