वाटसन मिडिल स्कूल में लगी आग से हजारों रुपये मूल्य की पुस्तकें जलीं

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के वाट्सन मध्य विद्यालय के एक कमरे में गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की पुस्तकें जलकर राख हो गयी. आग की लपटें देख किसी ने नगर थाना को सूचना दी. नगर थाना द्वारा फायर बिग्रेड को सूचित किया गया. फायर बिग्रेड का वाहन […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के वाट्सन मध्य विद्यालय के एक कमरे में गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की पुस्तकें जलकर राख हो गयी. आग की लपटें देख किसी ने नगर थाना को सूचना दी. नगर थाना द्वारा फायर बिग्रेड को सूचित किया गया. फायर बिग्रेड का वाहन 10 मिनट के अंदर वाटसन स्कूल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा.
आग वाटसन मध्य विद्यालय के उस कमरे में लगी थी जिसमें बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबास) की पुस्तकें रखी हुई थी. मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के हवलदार चुनचुन कुमार सिंह ने बताया कि चार घंटों से कार्यालय के पांच कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए है. लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. अंदर में रखी गयी सभी पुस्तकें जलकर राख हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










