मधुबनी : दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में बाबा गया जेल, बाबा मनमोहन के आश्रम में छापा, मोबाइल जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलपरास (मधुबनी) : दुष्कर्म के आरोपी विश्व कबीर विचार मंच के बाबा मनमोहन को निर्मली पुलिस टीम के द्वारा फुलपरास कबीर आश्रम से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके आश्रम पर छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबा को गिरफ्तार करने के बाद बाबा मनमोहन के मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे […]
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : दुष्कर्म के आरोपी विश्व कबीर विचार मंच के बाबा मनमोहन को निर्मली पुलिस टीम के द्वारा फुलपरास कबीर आश्रम से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके आश्रम पर छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबा को गिरफ्तार करने के बाद बाबा मनमोहन के मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
साथ ही मोबाइल में बने वीडियो की भी जांच की जा रही है. फुलपरास डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि बाबा मनमोहन को दुष्कर्म के आरोप में सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार करके सुपौल ले गयी है.
सुपौल एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि लखनौर प्रखंड की दो सगी बहन ने सुपौल जिले के निर्मली के पंचमीरा निवासी विश्व कबीर विचार मंच के बाबा मनमोहन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सुपौल को एसपी के इमेल पर सूचना दी थी. इसके बाद फुलपरास विश्व कबीर मंच आश्रम से बाबा मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










