मधुबनी : गांधी के विचार को करें आत्मसात : धनेश्वर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि वर्तमान समय में लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारधारा को भूलते जा रहे हैं. जबकि वर्तमान समय में उस महान आत्मा के विचारों को आत्मसात करने की अधिक जरूरत है. बात-बात पर लोग एक दूसरे को गाली देने और मारपीट करने […]
विज्ञापन
मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि वर्तमान समय में लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारधारा को भूलते जा रहे हैं.
जबकि वर्तमान समय में उस महान आत्मा के विचारों को आत्मसात करने की अधिक जरूरत है. बात-बात पर लोग एक दूसरे को गाली देने और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं. थोड़ी सी जमीन-जायदाद के लिए या कहा सुनी होने पर गोली-बंदूक चल जाती है.
देश सालों तक अंग्रेजों के अधीन रहा. बापू ने उन्हें देश से दूर करने की ठानी थी पर कभी भी उन्होंने हिंसा का राह नहीं अपनाया. अहिंसा पर चलते हुए ही उन्होंने देश को आजादी दिलायी. बापू महामानव थे. धनेश्वर ने मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान भी चलाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










