Madhubani : कोसी नदी की तेज धारा में बह गया 12 वर्षीय किशोर

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 07 Oct 2025 5:43 PM

विज्ञापन

भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महापतिया गांव में मंगलवार को कोसी नदी के पानी की तेज धारा में एक 12 वर्षीय किशोर बहकर लापता हो गया.

विज्ञापन

मधेपुर . भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महापतिया गांव में मंगलवार को कोसी नदी के पानी की तेज धारा में एक 12 वर्षीय किशोर बहकर लापता हो गया. बाढ़ के पानी में लापता किशोर महापतिया गांव के वार्ड संख्या छह निवासी मो. कमरूल का पुत्र मो. लुकमान बताया गया है. घटना की पुष्टि महापतिया पंचायत की सरपंच हिना परवीन ने की है. मो. लुकमान महापतिया गांव के समीप बह रही कोसी नदी की उपधारा में गांव के अन्य लड़कों के साथ नहा रहा था. इसी दौरान वह नदी की तेज धारा में बह गया. ग्रामीणों के सहयोग से परिजन नदी में उसकी तलाश में जुटे हुए है. समाचार लिखने तक किशोर का कोई आता पता नहीं चल सका है. प्रशाशन द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया. हालांकि अंचल प्रशाशन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने की बात बताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन