गाजे-बाजे के साथ निकली बरात

बासोपट्टी(मधुबनी) : जनकपुर धाम में हर्षोल्लास संग श्रीराम जानकी विवाह पंचमी का आयेाजन किया गया. विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व साधु महात्मा शामिल हुए . अयोध्या से आयी बारात पहले झूमते नाचते हुए राम मंदिर पहुंचा. जहां जनकपुर के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. फिर, यहां से राम का डोला […]
बासोपट्टी(मधुबनी) : जनकपुर धाम में हर्षोल्लास संग श्रीराम जानकी विवाह पंचमी का आयेाजन किया गया. विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व साधु महात्मा शामिल हुए . अयोध्या से आयी बारात पहले झूमते नाचते हुए राम मंदिर पहुंचा. जहां जनकपुर के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. फिर, यहां से राम का डोला स्थानीय बारह बीघा मैदान पहुंचा.
वहां पर धनुष भंग की रश्म पूरा करते हुए अन्य रश्म को निभाया गया. इसके बाद इसी मैदान में श्रीराम सीता का विवाह आयोजन किया गया. हर्षोल्लास व जयकारा के बीच मां सीता व श्रीराम का विवाह संपन्न होने के बाद राम सीता का डोला जानकी मंदिर लाया गया. वहां पर मंदिर के महंथ राम तपेश्वर की अगुआई में श्रद्धालुओं व साधु संत ने भगवान का पूजा अर्चना व स्वागत किया. मंदि प्रबंधन के अनुसार इस अवसर पर करीब चार लाख श्रद्धालु शामिल हुए. वहीं राम मंदिर के पुजारी रामगिरी ने भी भगवान राम व बारातियों का मंदिर में भव्य स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










