ePaper

WB News: मधुबनी के शिक्षक की मुर्शिदाबाद में हुई मौत, शव लेने पहुंच गईं तीन पत्नियां, पुलिस परेशान

Updated at : 21 Dec 2023 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
WB News: मधुबनी के शिक्षक की मुर्शिदाबाद में हुई मौत, शव लेने पहुंच गईं तीन पत्नियां, पुलिस परेशान

लंबे समय तक पति के साथ नहीं रहने के बाद भी मौत की खबर सुन कर दोनों पत्नियां यहां पहुंच गयीं. संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी पत्नियों में विवाद हुआ. वंदना ने दावा कि उसने अपना सबकुछ उसके नाम पर लिख दिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज के कोहेतपुर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की मौत के बाद शव ले जाने को लेकर मृतक की तीन पत्नियों में बुधवार को रात भर विवाद हुआ. आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पहली पत्नी को शव ले जाने की अनुमति मिली. मृतक का नाम राजेंद्र महतो (58) बताया गया है. वह बिहार के मधुबनी जिले के बलरामपुर थाना इलाके का रहनेवाला था. बंगाल में समशेरगंज थाना के रतनपुर स्टेशन मोड़ इलाके में रह रहा था. जानकारी के मुताबिक पिछले 30 साल से कोहेतपुर प्राथमिक विद्यालय में वह शिक्षक थे. परिवार के लोगों का दावा है कि उन्होंने तीन शादियां की थीं. पहली पत्नी संगीता महतो मुधबनी के झंझारपुर की रहनेवाली हैं. इससे एक बेटी व दो बेटे हैं. दूसरी पत्नी डली महतो समशेरगंज के बासुदेवपुर की रहनेवाली हैं. इससे भी एक संतान है. कुछ वर्ष पहले समशेरगंज के घोषपाड़ा की वंदना साहा से भी उन्होंने शादी की थी. पहली व दूसरी पत्नी फिलहाल साथ नहीं रहती थीं. वंदना के साथ वह रतनपुर स्टेशन मोड़ पर किराये का मकान लेकर रह रहे थे.

  • पुलिस के हस्तक्षेप से पहली पत्नी को शव ले जाने की मिली अनुमति

  • संपत्ति के बंटवारे पर तीनों पत्नियों में शुरू हुआ विवाद

कुछ दिन पहले राजेंद्र महतो अचानक बीमार पड़े व बुधवार को उनकी मौत हो गयी. लंबे समय तक पति के साथ नहीं रहने के बाद भी मौत की खबर सुन कर दोनों पत्नियां यहां पहुंच गयीं. संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी पत्नियों में विवाद हुआ. वंदना ने दावा कि उसने अपना सब कुछ उसके नाम पर लिख दिया है. इस दावे को मानने से दूसरी पत्नी ने इंकार कर दिया. शव लेने को लेकर भी विवाद चलता रहा. तीनों पत्नियों का मामला बाद में थाने पहुंचा. पुलिस ने पहली पत्नी को बिहार शव ले जाने की अनुमति दी, क्योंकि वह वहीं के निवासी थे. गुरुवार की सुबह 11 बजे एक विशेष एंबुलेंस से उनका शव बिहार के लिए ले जाया गया. पहली पत्नी संगीता ने कहा कि वह हमारे साथ नहीं रहते थे. लेकिन वह पहली पत्नी है. उनका दावा सबसे ज्यादा महत्व रखता है.

Also Read: West Bengal Breaking News : मुर्शिदाबाद पुलिस पर लॉकअप में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का लगा आरोप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन