मेला देख कर लौट रहा युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी

Updated:
विज्ञापन

शहर के भिरखी निवासी अखिलेश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र मो निखिल सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया.

विज्ञापन

मधेपुरा.

शहर के भिरखी निवासी अखिलेश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र मो निखिल सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, निखिल सिंहेश्वर मेला देख कर घर आ रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक कॉलेज चौक के समीप अनियंत्रित हो गयी. इस कारण उनके सिर में गंभीर चोट आयी. इसके बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ मनोज कुमार के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गयी. वहीं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन