नई बाइक की खुशी मातम में बदली, ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
नई बाइक की खुशी मातम में बदली, ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत

जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र की औराय पंचायत स्थित लाली टोल निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

पुरैनी. जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र की औराय पंचायत स्थित लाली टोल निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान पंकज शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मनजीत शर्मा के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मनजीत शर्मा मंगलवार को नवगछिया नई बाइक खरीदने गया था. बाइक खरीदने के बाद वह मंगलवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था. बताया गया कि उसका दोस्त नई बाइक लेकर आगे चल रहा था, जबकि मनजीत अपनी पुरानी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था. इस दौरान वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव के समीप एसएच-58 पर पहले से खड़े ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनजीत के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. युवक की असमय मौत से गांव में मातमी माहौल कायम है. उसकी मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन