30 तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 9:55 PM

विज्ञापन

30 तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

बीएनएमयू में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-2026 (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन के क्रम में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी हो, तो उसमें आंशिक संशोधन करने की छूट मिली है. बीएनएमयू के डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि त्रुटि के सुधार के लिए 30 अक्तूबर को एक दिन के लिए यूएमआईएस पोर्टल को खोला जायेगा. इस दिन संबंधित अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार के लिए समय नहीं दिया जायेगा. इसके बाद द्वितीय मेद्या सूची का प्रकाशन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन