महिलाओं की आकांक्षाओं पर होगा काम: बीपीएम

महिलाओं की आकांक्षाओं पर होगा काम: बीपीएम
चौसा. महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठनों में हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त हो रही आकांक्षाओं को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है. इन आकांक्षाओं को विभागवार वर्गीकृत करते हुए निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जिससे महिलाओं की आकांक्षाओं पर काम किया जा सके. जीविका के बीपीएम चंद्रमोहन पासवान ने बताया कि अब तक यह कार्यक्रम 45 ग्राम संगठनों में आयोजित किया जा चुका है. अधिकतर आकांक्षाएं महिलाओं की मुलभूत सुविधाओं से लेकर सामुदायिक स्तर पर सेवाओं के विस्तार को लेकर है. इसके अलावा राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नीतिगत मसलों पर भी वे विचार रख रही हैं. शनिवार को प्रथम शिफ्ट में घोषइ पंचायत अंतर्गत कनूवारही और रसलपुर धुरिया पंचायत के धुरिया में संगठन में महिला संवाद का आयोजन कर महिलाओं को सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक विक्रांत कुमार, गोपाल कुमार, एसजेवाइएम आरपी कुमार साजन, आशीष कुमार, जीविका दीदी अंजू कुमारी, समतोला देवी, संजू कुमारी, रंजना कुमारी, नीलू कुमारी, ऋतु शर्मा आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










