महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated at : 19 Sep 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
प्रतिनिधि, आलमनगर
आलमनगर नगर पंचायत क्षेत्र के खगड़िया बस स्टैंड के पास एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा लगा हुआ है. भीतर से कोई आवाज देने के बाद भी नहीं निकल रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे. घर का दरवाजा तोड़ा तो तो देखा लक्ष्मी देवी फांसी के फंदा से झूल रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




