ePaper

भंवरा पुल जाम रहने से तीन दर्जन से अधिक घरों में घुसा पानी

Updated at : 10 Oct 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
भंवरा पुल जाम रहने से तीन दर्जन से अधिक घरों में घुसा पानी

भंवरा पुल जाम रहने से तीन दर्जन से अधिक घरों में घुसा पानी

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा 57- मौके पर मौजूद ग्रामीण प्रतिनिधि, कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत में दबंगों की मनमानी के कारण तीन दर्जन से अधिक घरों में सुरसर नदी का पानी घुस गया है. लोगों ने कहा कि बिशनपुर-मंखाहा पथ पर स्थित भंवरा पुल को जाम कर दिया, जिससे सुरसर नदी का पानी घरों में घुस गया है. लोगों ने कहा कि बारिश के कारण सुरसर नदी उफान पर है. इसका पानी बिशनपुर सुंदर पंचायत के कांकड़ वार्ड संख्या पांच के काकड़ बिशनपुर को जोड़ने वाली सड़क किनारे बने नदी के पुराने अवशेष से होते हुए बिशनपुर-मंखाहा पथ स्थित भंवरा एवं आरसीसी पुल से गुजर कर बिशनपुर बाजार पंचायत के बहियार में फैल जाता था. बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने पर दबंगों ने भंवरा पुल को जाम कर जल बहाव को रोक दिया, जिससे बिशनपुर सुंदर पंचायत के कांकड़ वार्ड पांच व छह के निचले इलाकों में पानी फैल गया. पीड़ित बीबी मुर्शीदा खातून, शकील, सलाम, अफरोज, कलीम, बंगाली, महमुद, रवेन आदि के घरों में पानी घुस चुका है. पीड़ितों ने जिला प्रशासन से भंवरा पुल को साफ करवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन