शातिर अपराधी विक्की ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
शातिर अपराधी विक्की ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

शातिर अपराधी विक्की ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज पुरैनी थाना क्षेत्र के शातिर अपराधी विक्की मेहता ने सोमवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण की पुष्टि एसडीपीओ अविनाश कुमार ने की है. एसडीपीओ ने बताया कि शातिर अपराधी के अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी अगले दिन दे दी जायेगी. वैसे उन पर कोसी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है. सर्वाधिक मामले पुरैनी थाना में दर्ज है. वह पुलिस द्वारा इनामी घोषित अपराधी है. एसडीपीओ ने बताया कि इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. वहीं अपराधी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की जब्ती की प्रक्रिया अपनाया जा रहा था. पुलिस दबिश को देखते हुए अपराधी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. एसडीपीओ ने बताया कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधी को सजा दिलायी जायेगी. मालूम हो कि दो दिन पूर्व पुरैनी थाना क्षेत्र के शातिर अपराधी केशव यादव की गिरफ्तारी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन