उदाकिशुनगंज में यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

Updated at : 12 Feb 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

उदाकिशुनगंज में यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के किसान यूरिया की किल्लत से परेशान हैं. यूरिया खरीदने को लेकर किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. इस कारण किसानों में आक्रोश है. कई किसानों ने कहा कि दुकानदारों के पास यूरिया उपलब्ध है. वह अधिक कीमत पर कालाबाजारी कर रहे हैं. अभी रबी में मक्का और गेहूं फसल की दूसरी सिंचाई चल रही है. ऐसे समय में यूरिया डालना आवश्यक हो गया है, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है. किसान दुकानदार के पास जाते हैं, तो दुकानदार यूरिया नहीं होने का बहाना बना देते हैं, लेकिन कुछ किसानों की शिकायत है कि यूरिया दुकानदार 450 से 500 रुपया प्रति बोरी बेच रहा है. मौसम के बाद यूरिया भी दे रहा दगा किसानों का कहना है कि यूरिया उपलब्ध नहीं है. प्रतिदिन दर्जनों यूरिया के लिए दुकानदार के पास जाते हैं, लेकिन निराश लौटना पड़ता है. सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं किसान मो शब्बीर, नरेश सादा, अशोक कुमार, राजेंद्र आदि का कहना है कि इस बार मौसम ने साथ दिया, लेकिन समय पर यूरिया नहीं मिलने से हमारी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है. इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यूरिया का रैक नहीं आया है. इसके कारण बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं है. गत दो दिनों के अंदर यूरिया का रैक आने वाला है. रैक आते ही यूरिया मिलने लगेगा. उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी की रोकथाम पर ध्यान दिया जा रहा है. इसको लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन