विश्वविद्यालय प्रशासन को देना चाहिये जवाब : जिलाध्यक्ष
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन को देना चाहिये जवाब : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों के सवालों से बचने के लिए सिंडीकेट की बैठक विश्वविद्यालय मुख्यालय से बाहर किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध से बचा जाय. उक्त बातें गुरुवार को एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कही. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीएनएमयू के स्थापना काल से अभी तक हमेशा सिंडीकेट की बैठक विश्वविद्यालय मुख्यालय में ही आयोजित करने की परंपरा रही है. बिहार के अन्य विश्वविद्यालय में भी सिंडीकेट की बैठक विश्वविद्यालय मुख्यालय में ही आयोजित किया जाता है. विश्वविद्यालय प्रशासन को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिये. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में बिजली, पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा नहीं है. मूल प्रमाण पत्र के लिए छात्र महीनों विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










