ePaper

अवैध संबंध में चाचा रविंद्र की भतीजे ने कर दी हत्या, 14 गोलियां मार की थी छलनी

Updated at : 03 Dec 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध में चाचा रविंद्र की भतीजे ने कर दी हत्या, 14 गोलियां मार की थी छलनी

जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में 25 नवंबर की रात बढ़ई रविंद्र शर्मा की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में 25 नवंबर की रात बढ़ई रविंद्र शर्मा की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा मधेपुरा. जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में 25 नवंबर की रात बढ़ई रविंद्र शर्मा की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी संदीप सिंह ने बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि रविंद्र शर्मा की हत्या विधवा भाभी से अवैध संबंध के चलते की गयी थी. तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तार किये गये मृतक के भतीजा गुड्डू कुमार ने स्वीकार किया है कि उसके चाचा का उसकी विधवा मां से अवैध संबंध था, इसे लेकर वह काफी समय से आक्रोश में था. कई बार मना करने के बाद भी रविंद्र शर्मा इस संबंध को जारी रखे हुए थे, इससे परिवार और समाज में बदनामी हो रही थी. इसी वजह से गुड्डू ने अपने भाई प्रिंस कुमार और सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कोशलीपट्टी निवासी मनीष कुमार के साथ मिलकर चाचा की हत्या की योजना तैयार की. ताबड़तोड़ मारी थी 14 गोलियां एसपी ने बताया कि 25 नवंबर की शाम सिहपुर हनुमान मंदिर के पास तीनों आरोपितों ने रविंद्र शर्मा को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. लगातार 14 गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक की पत्नी चुन्नी देवी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू करवायी. टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर गुड्डू कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वारदात के दिन प्रिंस कुमार ने लाइनर की भूमिका निभायी थी, जबकि वह और मनीष कुमार गोली मारने में शामिल थे. पिस्टल, सिक्सर व गोली बरामद गुड्डू के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार और मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मनीष कुमार की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी सिक्सर, एक देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद किये गये, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में गम्हरिया थानाध्यक्ष लवकुश कुमार, कन्हैया कुमार, विकास कुमार मिश्रा, रविंद्र रजक सहित तकनीकी टीम के अन्य सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन