ePaper

पुरैनी बाजार में गोलीबारी कर दहशत फैलाने के मामले में दो अप्राथमिकि अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
पुरैनी बाजार में गोलीबारी कर दहशत फैलाने के मामले में दो अप्राथमिकि अभियुक्त गिरफ्तार

पुरैनी बाजार में गोलीबारी कर दहशत फैलाने के मामले में दो अप्राथमिकि अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज पुलिस ने पुरैनी थाना मुख्यालय में दहशत फैलाने की नियत से गोलीबारी मामले में कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

ज्ञात हो कि गत बुधवार की रात्रि में पुरैनी बाजार में दहशत फैलाने की नियत से हुई गोलीबारी में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो अप्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 19 जून को को पुरैनी बाजार अंतर्गत दुर्गा मंदिर के समीप डिस्को मोबाइल दुकान पर व आगे जाकर शांति मेडिकल दुकान पर एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने बाजार में गोली फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. इसमें डिस्को मोबाइल दुकान क्षतिग्रस्त हो गया था. दुकानदार मो अजमल आलम ने तीन अज्ञात के विरुद्ध पुरैनी थाना कांड संख्या 124/24 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कराया. एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में टीम गठन की गयी.

टीम ने उद्वेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अप्राथमिकि अभियुक्त आशीष कुमार पिता मणिकांत मेहता, गणेशपुर वार्ड नंबर 11 थाना पुरैनी निवासी व भागलपुर जिला के नवगछिया थाना अंतर्गत श्रीपुर गांव के लाल बहादुर सिंह के पुत्र अंकित कुमार को पुरैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से दो मोबाइल को जब्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि जल्द ही कांड में संलिप्त अन्य और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बाजार में व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी किया था, ताकि व्यवसायी लोग डर कर अपराधियों को रंगदारी दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन