दो लड़की व एक लड़का लापता, पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

दो लड़की व एक लड़का लापता, पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार
फुलौत. चौसा थाना क्षेत्र के लौवालगान पश्चिमी पंचायत वार्ड 10 से तीन बच्चे लापता को लेकर परिजन ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगायी है. लौआलगान पश्चिमी पंचायत वार्ड 10 के मनोज रजक के 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, 13 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी व मनोज रजक के चचेरे भाई बिपिन रजक की 10 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी दो मई को दोपहर लगभग 12 बजे से लापता है. इसको लेकर थाने में आवेदन देकर दोनों भाइयों ने बच्चे को सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. सभी संबंधियों के यहां फोनकर व गांव में खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि फोन से सूचना मिली है. टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है. जांच जारी है.
एलआइसी एजेंट से छीना एक लाख रुपये
बिहारीगंज. प्रखंड के गमैल रोड में परिहारपुर के वार्ड 11 में शुक्रवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना हुई. बदमाशों ने एलआइसी एजेंट से एक लाख पांच हजार रुपये छीन लिया. पीड़ित राजलक्ख्मी देव ने बताया कि वे स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर स्कूटी से घर जा रहे थे. इसी दौरान विद्यामंदिर के पास एक बाइक सवार बदमाश धक्का मारकर रुपये छीनकर फरार हो गया. पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










