पूर्व मुखिया के पुत्र की हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

पूर्व मुखिया के पुत्र की हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
आलमनगर.
गंगापुर पंचायत के पूर्व मुखिया बिशुनदेव शर्मा के पुत्र नवनीदिष्ट शर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि लूटपाट में असफल होने के बाद अपराधियों ने हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की संध्या में टोटो को छुपाने व घटनास्थल पर पुनः टोटो को रखने के मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. इसमें शामिल दो अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शराब के नशे में था. पैसा लूटने के लिए पुला के पास टोटो को रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान वह भागने लगा, जिस वजह से उसकी हत्या कर टोटो को घर छुपा दिया. हत्या में शामिल डब्लू कुमार पिता फुलेश्वर शाह व मिथिलेश कुमार पिता राजो मंडल, दोनों साकीम कोलवारा टोला, वार्ड तीन को जेल भेजा जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










