95 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरफ के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
95 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरफ के साथ दो गिरफ्तार

95 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरफ के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

आलमनगर. पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत 95 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप व एक बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एसआइ नंद किशोर कुमार पुलिस बल के साथ सोनवर्षा व तिलकपुर के बीच नहर के पास संध्या गश्ती के दौरान बाइक की जांच की जा रही थी. मधेली की ओर से आ रहे एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा. जहां पुलिस बल ने बाइक को चारों ओर से घेर लिया और पकड़ने में कामयाब रहा. वही जांच करने पर बाइक के पीछे प्लास्टिक के बोरे में रखा 95 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरफ बरामद किया गया. जिसे पुलिस ने जब्त कर दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी रौशन कुमार पिता चतुर्भुज राय व आशीष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार पिता रणजीत राय वार्ड 13 नगर पंचायत आलमनगर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन