गोलीबारी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
गोलीबारी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित टोला में तीन दिन पूर्व हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

बिहारीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित टोला में तीन दिन पूर्व हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपितों की पहचान बिहारीगंज वार्ड 10 निवासी घोलट सहनी के पुत्र विक्रम सहनी व बंजरंगी सहनी के रूप में हुई है. इस संबंध में मधुकरचक वार्ड 03 निवासी बेचन यादव की पत्नी सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि 10 मई की शाम करीब पांच बजे वार्ड 13 निवासी अमित ऋषिदेव, विक्रम सहनी, बंजरंगी सहनी, रवि मंडल समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र विभिषण कुमार को बहला-फुसलाकर बिहारीगंज महादलित टोला ले गये. वहां उसके साथ मारपीट की गयी व थ्रीनट से जान मारने की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग की गयी. विभिषण कुमार किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने विभिषण से 12 सौ रुपये नकद व सोने की चेन भी छीन ली. साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गयी. इधर, दूसरे पक्ष की ओर से अमित ऋषिदेव की बहन शकुंतला देवी ने भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने मधुकरचक वार्ड तीन निवासी छोटू यादव व विभिषण यादव समेत चार-पांच अज्ञात लोगों पर 50 हजार रुपये के लेनदेन विवाद में मारपीट व गोलीबारी करने का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस पहले ही छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन