कुमोद मिश्र पर सर्वाधिक तीन लाख 87 हजार छह सौ 50 रुपया बकाया

Updated at : 07 Feb 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
कुमोद मिश्र पर सर्वाधिक तीन लाख 87 हजार छह सौ 50 रुपया बकाया

आवंटन को रद्द करते हुए बकाया राशि की वसूली हेतु विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

-न्यास के पांच बड़े बकाएदारों के दुकानों पर चिपकाया नोटिस सिंहेश्वर, मधेपुरा सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के द्वारा न्यास के बड़े बकाएदारों के दुकान पर नोटिस चिपकाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सचिव सह एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल पांच बड़े बकाएदारों के दुकान पर नोटिस चिपकाने का कार्य किया गया है. यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगा. चिपकाए गए नोटिस में बताया गया है कि आपको आवंटित दुकान के किराया का बकाया राशि जमा करने हेतु नोटिस निर्गत किया गया. लेकिन अभी तक आपके द्वारा किराया का बकाया राशि सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सिंहेश्वर के कार्यालय में जमा नहीं किया गया है. माह जनवरी 2025 तक सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति का दुकान के किराया के रूप में आपके जिम्मे बकाया हो गया है. इस नोटिस के माध्यम से आपको अंतिम चेतावनी दी जाती है कि नोटिस प्राप्ति के सात दिनों के अंदर आवंटित दुकान के किराया की बकाया राशि सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर के कार्यालय में जमा कर देने की बात कही. अन्यथा स्थिति में आवंटन को रद्द करते हुए बकाया राशि की वसूली हेतु विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. यह भी बताया कि बड़े पांच बकाएदारों में कुमोद मिश्र पर तीन लाख 87 हजार छह सौ 50 रुपया, विवेकानंद यादव पर एक लाख 46 हजार नौ सौ 84 रुपया, अशोक शर्मा पर एक लाख 44 हजार पांच सौ 20 रुपया, हरेराम रजक पर एक लाख 33 हजार एक सौ 76 रुपया व नवल भगत पर 65 हजार छह सौ 70 रुपया बकाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन