ePaper

उदाकिशुनगंज में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, खोजबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Apr 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, खोजबीन में जुटी पुलिस

तीनों लोगों के घरों में नगदी, जेवरात सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य के समानों की चोरी हुई. चोरी की इस घटना से लोग सकते में हैं.

विज्ञापन

लाखों के आभूषण और कीमती सामान ले गए चोर- उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के वार्ड नंबर 16 स्थित डाॅ एके मिश्रा मुहल्ले में शनिवार की देर रात चोरों ने बड़े वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सबसे बड़ी वारदात बिजली विभाग में काम करने वाले लाइनमैन चंदन राज के घर हुआ. जहां चोरों ने सीढ़ी के उपर लगे छत के एस्बेस्टस को तोड़ व घर का ताला काट घटना को अंजाम दिया. इसके अलावा अगल-बगल के घरों में भी चोरों ने हाथ साफ किया. वहीं एक निजी नर्सिंग होम के कंपाउंडर कंचन कुमार मेहता और गिरधारी भगत के मकान में भी चोरी हुई. तीनों लोगों के घरों में नगदी, जेवरात सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य के समानों की चोरी हुई. चोरी की इस घटना से लोग सकते में हैं. चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. -चुन-चुनकर ले गये आभूषण- पीड़ित चंदन राज ने बताया कि तीन दिन बाद वे और उनका परिवार जब घर पहुंचा तो घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा देखा. चंदन ने बताया कि छत का एस्बेस्टस तोड़ और घर का ताला काट चोरी की गयी. अलमारी टूटा हुआ है. घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात, सामान और 70 हजार रुपए नगद की चोरी हुई है. वहीं कंचन कुमार मेहता के मकान का ताला तोड़ चोर अंदर प्रवेश किया और ट्रंक और आलमीरा तोड़ नगद दस हजार रुपए, सोने, चांदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. गिरधारी भगत के घर में 70 हजार रुपए नगद सहित अन्य समान की चोरी कर ली गयी. उन्होंने बताया कि सोने का कनबाली दो जोड़ा, कान का तीन जोड़ा, अंगूठी तीन पीस, नथ एक, नथ झील एक, मंगलसूत्र एक, लाकेट दो पीस, पोला एक, नोजपीन पांच पीस, पायल पांच जोड़ा, चांदी का टीका सात पीस की चोरी की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन