ePaper

ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर

Updated at : 20 Jan 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर

ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर

विज्ञापन

कुमारखंड. कुमारखंड-इसरायन पथ पर गुड़िया में ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गया. जख्मी इसरायन बेला पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी राजीव कुमार, प्रेमलता कुमारी व बाबुल कुमार हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को इसरायन बेला पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी राजीव कुमार बाइक से पत्नी प्रेमलता कुमारी व बाबुल कुमार के साथ पूर्णिया जा रहा था. इस दौरान कुमारखंड इजरायन पथ पर गुड़िया गांव के पास ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे तीनों घायल हो गया. लोगों सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाना के पुलिस पदाधिकारी शशि कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन