एचएस कॉलेज के प्राचार्य प्रज्ञा प्रसाद ने पद से हटाने के लिए कुलसचिव को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
एचएस कॉलेज के प्राचार्य प्रज्ञा प्रसाद ने पद से हटाने के लिए कुलसचिव को लिखा पत्र

एचएस कॉलेज के प्राचार्य प्रज्ञा प्रसाद ने पद से हटाने के लिए कुलसचिव को लिखा पत्र

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज के प्राचार्य प्रोफेसर इनचार्य प्रज्ञा प्रसाद ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखकर दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है. प्राचार्य ने कुलसचिव को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों की तालिका प्रेषित कर दी गयी है. इस वजह से प्रोफेसर इनचार्ज हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज के दायित्व निर्वहन से उनकी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो गयी है. तथ्यों के परिपेक्ष्य में उन्हें प्रोफेसर इन चार्ज के दायित्व से मुक्त कर उनकी सेवा स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में शैक्षणिक कार्यों के दायित्व निर्वहन के लिए किए जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन