दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन छीन हुए फरार

Updated:
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन छीन हुए फरार

थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित धर्म कांटा के निकट बुधवार को दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के घर के सामने दरवाजे से घुसकर एक बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गये.

विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व भी बाइक सवार बदमाश गले से चेन छीन हो गये थे फरार बिहारीगंज. थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित धर्म कांटा के निकट बुधवार को दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के घर के सामने दरवाजे से घुसकर एक बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गये. पीड़िता चिंता देवी पति कैलाश प्रसाद भगत ने बताया कि करीब 12 बजे एक बाइक पर दो लड़के मेरे दरवाजे पर ही बाइक अंदर में ही घुमाकर बाइक के पीछे बैठे युवक ने धान बिक्री करने की बात कही. बस इतनी बात करते ही पीछे बैठे बाइक पर एक युवक मेरे गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी दिनदहाड़े घर के सामने दरवाजे पर बैठी थी कि अचानक बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया. गल्ला व्यापारी कैलाश प्रसाद भगत के घर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने फ़ुटेज के आधार पर आरोपितों और बाइक की तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन