पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत मृतका के परिजन को मिला दो लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन
पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत मृतका के परिजन को मिला दो लाख का चेक

पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत मृतका के परिजन को मिला दो लाख का चेक

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सोमवार को एसबीआइ मुख्य शाखा मुरलीगंज में दिवंगत खाताधारक सुलेखा देवी के पुत्र सह नामिनी पंकज यादव को दो लाख रुपये का चेक दिया गया. शाखा प्रबंधक मनीष कुमार राय ने बताया कि सुलेखा देवी जो दीनापट्टी सखुआ की निवासी थीं. उसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा करवायी थी. उन्होंने केवल दो किस्तें ही जमा की थीं, लेकिन निधन के बाद योजना के तहत नामिनी को यह लाभ दिया गया. शाखा प्रबंधक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एसबीआई के सभी खाताधारक अपने निकटतम शाखा से संपर्क कर इस बीमा योजना का लाभ जरूर उठाएं. ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके. मौके पर बैंक कर्मी आलोक कुमार, चंद्रप्रकाश भगत, रौशन कुमार, सोनू कुमार, महेश रजक, बालवीर कुमार और सीएसपी संचालक रूणा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन