ePaper

कातिब की मौत पर दस्तावेज नवीस संघ ने किया कलमबंद हड़ताल

Updated at : 07 May 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
कातिब की मौत पर दस्तावेज नवीस संघ ने किया कलमबंद हड़ताल

उदाकिशुनगंज अवर निबंधन कार्यालय में काम कर रहे कातिब मो कलीम उद्दीन की मंगलवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अवर निबंधन कार्यालय में काम कर रहे कातिब मो कलीम उद्दीन की मंगलवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी. उनके निधन पर बिहार दस्तावेज नवीस संघ शाखा उदाकिशुनगंज के सदस्यों ने गहरी संवेदना जाहिर की है. वहीं कातिबखाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गयी. कातिब के निधन से आहत संघ के सदस्यों ने एक दिन का कलमबंद हड़ताल किया. कातिब और मुद्रांक विक्रेताओं ने कलम बंद हड़ताल की लिखित जानकारी अवर निबंधन पदाधिकारी को दी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अवर निबंधन पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दिवंगत कातिब मो कलीम उद्दीन को अच्छा स्वभाव वाला व्यक्ति बताया. कहा कि मो कलीम उद्दीन काफी सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. वह जब भी उनसे मिलते तो सालीनता और गंभीरता से बात किया करते थे. वह हमेशा काम के सिलसिले में बात किया करते थे. उन्हें फिजुल बोलने की आदत नहीं थी. मौके पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों ने कहा कि हमने अच्छा एक साथी खो दिया. भगवान मृत आत्मा को शांति प्रदान करें. वहीं परिजनों को हिम्मत से आगे बढ़ने की बात कही. मौके पर कातिब संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, मंत्री विनोद कुमार मिश्र, रंजीत राणा मिश्रा, अमर मिश्रा, मो गुफरान, राजकिशोर मेहता, शंकर गुप्ता, कौशल यादव, शत्रुघ्न मिश्रा, राजेश कुमार, निरंजन मिश्र, चक्रधर मंडल,संजय गुप्ता, पंकज मिश्र, नीरज मिश्र, प्रमोद चौधरी,सुबोध मिश्र,बिनय गुप्ता व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन