महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट कर बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट कर बदमाश फरार

महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट कर बदमाश फरार

विज्ञापन

मधेपुरा. शहर में अपराधियों का हौसला एक बार फिर बढ़ गया है, जहां एक तरफ सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमी बायपास रोड में दो दिन पहले बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था. वहीं सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 20 स्थित सतीश चन्द्र पथ निवासी अनीता सरकार के गले से बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के कैंपस में घुसकर सोने की चेन छीन ली. घटना पीड़िता ने बताया कि वे शिव मंदिर में पूजा कर लौट रही थी. जैसे ही घर के कैंपस में प्रवेश किया, पहले से घात लगाये बाइक सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का चेन उड़ा लिया. अनीता ने बताया कि चेन की अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है, लेकिन वारदात ने फिर एक बार सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इधर, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को धर दबोचा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन