मुख्य पार्षद विहीन हो चुकी है मधेपुरा नगर परिषद : कुमारी विनीता भारती

Updated:
विज्ञापन
मुख्य पार्षद विहीन हो चुकी है मधेपुरा नगर परिषद : कुमारी विनीता भारती

भीषण ठंड में मुख्य पार्षद व कार्यपालक शहर की चिंता छोड़ लापता है

विज्ञापन

मधेपुरा.

पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने जोरदार हमला बोला है ओर कही है कि इस भीषण ठंड में भी मधेपुरा नगर परिषद् कही भी गरीबों के बीच ना कंबल बाटी है ओर ना ही अलाव की व्यवस्था की है मुख्य पार्षद व कार्यपालक लापता है. कुमारी विनीता भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कही है कि हमलोग भी मधेपुरा नगर परिषद् में पार्षद रह चुके हैं हर वर्ष कंबल बाटा जाता था, लेक़िन विगत दस वर्षो के इतिहास में सबसे ज्यादा ठंड पड़ने के वावजूद मधेपुरा नगर परिषद् में ना ही कंबल बाटा गया ओर ना ही कही पर चौक – चौराहे पर आग की व्यवस्था की गईं है. भीषण ठंड में मुख्य पार्षद व कार्यपालक शहर की चिंता छोड़ लापता है और कुछ लूट योजनाओं को पूरा करने में दिन रात लगी हुई है मैं जिला प्रशासन से मांग करती हूं कि इस भीषण ठंड में जहां नगर परिषद् आम जनता की समस्याओं से दूर है. वही आप अपने स्तर से कंबल व अलाव की व्यवस्था करें ताकि शहर में गरीबों को कुछ राहत मिल पाये. लागातार लोग बस-स्टैंड रेलवे स्टैंड सहित मुख्य जगहों पर अपने पैसों से आग की व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि नगर परिषद् इस व्यवस्था करने में नदारद साबित हो रही है जो काफी दुखद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन