ePaper

युवक का शव पहुंचा गांव, दहाड़ मार रोने लगे परिजन

Updated at : 07 May 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का शव पहुंचा गांव, दहाड़ मार रोने लगे परिजन

पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी अजीत चौधरी की कुमारखंड थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के बाद शव गांव पहुंचा. परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

अजीत की गोली मारकर हुई थी हत्या

परिजनों ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पुरैनी. पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी अजीत चौधरी की कुमारखंड थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के बाद शव गांव पहुंचा. परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी के इकलौते पुत्र अजीत चौधरी एक कृषि से संबंधित दवाई कंपनी में कार्य करते थे. इसके उद्देश्य से वह कुमारखंड थाना क्षेत्र गये हुये थे. इसी दौरान मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने अजीत को गोली मार दी. इसके बाद उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद बुधवार को अजीत का शव उनके गांव पहुंचा. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पत्नी बेहोश हो गयी भाई पिता भी अपने आंसू नहीं छुपा पाए. इस दौरान बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह, प्रमुख रेखा पंडित, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय साहनी, मुखिया कुंदन सिंह, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार बबलू, पमपम सिंह, प्रो मनोज यादव, लड्डू यादव, इंस्पेक्टर अनिल सिंह उदाकिशुनगंज के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, दारोगा विशुनदेव प्रसाद सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया.

मृतक के परिजनों में मौजूद जयप्रकाश चौधरी, अंजनी चौधरी, पंकज चौधरी, सुशील चौधरी सहित कई अन्य स्थानीय विधायक से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है. साथ ही सरकारी लाभ के साथ-साथ परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी मांग की है. मालूम हो कि मृतक अजीत चौधरी की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी. वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री और अपने परिजनों को छोड़ गये हैं. बताया जा रहा है कि अजीत चौधरी छह बहनों का इकलौता भाई था. गांव में ही अजीत का अंतिम संस्कार किया गया. जिसे देखकर आसपास के समाज की लोक भी भाव विह्वल हो गए और आंख से आंसू फूट पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन