विधानसभा उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर भी विद्यालय में पठन-पाठन नहीं हुआ शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 6:54 PM
इस मांग को ले ग्रामीणों ने किया था वोट बहिष्कार का ऐलान
-इस मांग को ले ग्रामीणों ने किया था वोट बहिष्कार का ऐलान- -अधिकारियों ने गांव आ सबों को आश्वासन दे मना लिया था- -तीन किलोमीटर दूर स्कूल नहीं जाना चाहते हैं बच्चे, यहां है पर्याप्त जमीन- आलमनगर. बसनवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर पांच बच्ची वासा में साल 2016 में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की मंजूरी दी गई थी. आठ वर्ष बीतने के बावजूद आज तक विद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीण का कहना है विद्यालय भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन है. यहां से तीन किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय तेलीहारी में शिफ्ट है. जहां जाने में बच्चों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीण फूलचंद सिंह, प्रद्युमन सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, बिंदेश्वरी सिंह, विजय सिंह, महेश सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, विलास सिंह, संजीत कुमार, सुधीर सिंह, बृजेश कुमार, सचिन सिंह, विनय कुमार, रंजीत चौधरी, सुभक लाल सिंह, मुकेश कुमार, मुरारी सिंह, अजय सिंह, शंकर सिंह, विपिन कुमार, नवल किशोर सिंह, विपिन कुमार, प्रदीप चौधरी अन्य ने बताया कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान विद्यालय नहीं तो वोट नहीं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया गया था, तब बीडीओ निशांत कुमार, सीओ दिव्या कुमारी, बीइओ विजय ठाकुर ने मतदान के बाद अविलंब स्थल पर विद्यालय संचालन कराने का आश्वासन दे वोट बहिष्कार को समाप्त कराया था. इधर मतदान के बाद से पदाधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं. अधिकारियों के मंसूबे को भांप ग्रामीण अपने स्तर से बिहार सरकार की जमीन पर कच्चे भवन का निर्माण एवं शौचालय का निर्माण कराया. भवन निर्माण के बाद जब पदाधिकारी से संपर्क किया तो उनकी कोई सजगता नहीं दिखी. ग्रामीणों ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से अनुशंसा पत्र लिखा स्थानीय पदाधिकारी एवं डीइओ को दिया. इसके बाद भी यहां वर्ग संचालन शुरू नहीं हो सका है. … ग्रामीणों ने विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ कराने को ले वोट बहिष्कार किया था. उन्हें समझा- बुझाकर मतदान के लिए मना लिया गया था. विद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को सूचना दे दी गई थी. यदि अब तक पठन-पाठन आरंभ नहीं हुआ है तो वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी जाएगी. निशांत कुमार, बीडीओ, आलमनगर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










